Pawan Singh: दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात में पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और गले मिलकर अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश की। इस दौरान बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात से पवन सिंह और कुशवाहा के बीच लंबे समय से चल रही नाराज़गी खत्म हो गई है