Bihar Assembly Election 2025: मुकेश सहनी ने दावा किया है कि महागठबंधन में सीट बंटवारा पूरी तरह फाइनल हो चुका है, और अब सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। उन्होंने कहा कि बुधवार (8 अक्टूबर) शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीटों की घोषणा की जाएगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं, और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा