पिछले साल लोकसभा चुनावों के बाद BJP को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिली थीं। बीजेपी ने केंद्र में सरकार तो बनाई लेकिन यह सरकार नीतीश कुमार के जेडीयू और चंद्रबाबु नायडु के टीडीपी के सहयोग पर टिकी है। लेकिन, लोकसभा चुनावों के बाद BJP ने हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों में जीत हासिल की है। इससे बीजेपी का आत्मविश्वास बढ़ा है