बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कई बीजेपी नेताओं के नाम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरपुर की मेयर और भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला देवी का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके नाम वोटर लिस्ट में दो बार दर्ज हैं। तेजस्वी के अनुसार, निर्मला देवी के पास दो अलग-अलग वोटर ID (EPIC) नंबर हैं और दोनों में उनकी उम्र अलग-अलग लिखी गई है