चारों लड़कियों का अंतिम संस्कार 29 जनवरी को ही कर दिया गया था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इस घटना की जानकारी दो दिन बाद मिली। मृत लड़कियों में से एक के परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि बच्चियां घर से खेलने के लिए निकली थीं। कुछ समय बाद गांव के लोगों ने आकर सूचना दी कि उनकी बेटियां पास के एक खेत में एक साथ मृत हालत में पड़ी मिली हैं