बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार सुबह-सुबह एक शादी समारोह से लौटते समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना खातोपुर के समीप NH-31 की है। घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।