बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को रद्द किए जाने को लेकर लगातार मांग उठ रही है। इसी मांग को लेकर BPSC के अभ्यर्थी सत्याग्रह पर बैठे थे, जो बिहार लोक सेवा आयोग के दफ्तर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, बिहार पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। खैर बात केवल रोकने तक रह जाए ये बिहार पुलिस के अनुशासन में नहीं है। जिस राज्य में अपराध बेलगाम है, वहां पुलिस मेहनतकश बेरोजगार युवाओं पर लाठी चलाने में बिल्कुल भी झिझक और शर्म महसूस नहीं करती है। आमजन जब अपने हक की बात करे, अधिकार से प्रदर्शन करे तो लाठीचार्ज करना इनकी परंपरा का हिस्सा बन चुका है।
कभी अगर ऐसी खबर ना आए कि आज बिहार में छात्रों या अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया और बिहार पुलिस ने उनके ऊपर डंडा नहीं चलाया, तो ये एक बेहद चिंता का विषय हो सकता है।