बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार शनिवार को अपने पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने चहेते नेता की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।