गुरुवार को नीतीश कुमार के साथ एनडीए के 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें भारतीय जनता पार्टी से 14, जनता दल युनाइटेड से 8, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 और हम व रालोमो से 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली। चिराग पासवान की पार्टी से नीतीश कैबिनेट में संजय कुमार और संजय कुमार सिंह दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली