PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी की बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड से दिल्ली वापस लौटते समय उनके विमान में खराबी आ गई। इसके चलते पीएम मोदी के विमान को देवघर एयरपोर्ट पर रोका गया है। उनके दिल्ली वापस लौटने में कुछ देरी हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। बीते दिन उन्होंने महाराष्ट्र में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार को 6640 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात भी दी।
जुमई में थे पीएम मोदी
इस बीच आज (15 नवंबर) को PM मोदी बिहार पहुंचे थे। जुमई में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जुमई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनजातीय गौरव दिवस समारोह की शुरुआत की।
जुमई में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी को दिल्ली लौटना था। इस दौरान ही उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पीएम मोदी को देवघर रुकना पड़ा।
कांग्रेस पर PM मोदी का निशाना
जुमई में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी नेताओं के योगदान को कमतर आंकने का प्रयास किया, जिससे ‘‘केवल एक पार्टी और एक परिवार को श्रेय मिल सके।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह इतिहास के एक बहुत बड़े अन्याय को दूर करने का एक ईमानदार प्रयास है। आजादी के बाद आदिवासी समाज के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं दिया गया जिसका मेरा आदिवासी समाज हकदार था। आदिवासी समाज वह है, जिसने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया। आदिवासी समाज वह है, जिसने भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए सैकड़ों वर्षों की लड़ाई को नेतृत्व दिया लेकिन आजादी के बाद के दशकों में आदिवासी इतिहास के इस अनमोल योगदान को मिटाने की कोशिशें की गईं। इसके पीछे भी स्वार्थ भरी राजनीति थी। राजनीति यह कि भारत की आजादी के लिए सिर्फ एक ही दल को श्रेय दिया जाए।”
यह भी पढ़ें: ‘अब सब दिन के लिए साथ रहेंगे…’, CM नीतीश ने मंच से फिर मानी अपनी गलती, मुस्कुरा दिए PM मोदी