BIG BREAKING: MP के दमोह में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) सामने आया है। एक ऑटो और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत (MP Road Accident Death) हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमोह (Damoh Accident) कटनी स्टेट हाईवे पर दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में 24 सितंबर, मंगलवार की दोपहर ट्रक और सवारी ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की मौजूदगी में सभी घायल लोगों को लिए इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।
दमोह से जबलपुर के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर
चूंकि घटना दमोह में घटी है, इसलिए घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। दमोह से लेकर जबलपुर तक ये ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। इसके साथ ही पायलट और फॉलो वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि दमोह से जबलपुर तक के मार्ग में कोई बाधा न आए एंबुलेंस सही समय पर इन घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच सके और घायलों का इलाज शुरू हो सके।