BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आखिरकार अपना फैसला वापस ले ही लिया। UPPSC की प्रारंभिक परीक्षा को एक दिन एक शिफ्ट में कराने के मांग को लेकर बीते 4 दिनों से हजारों की संख्या में छात्र प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोग ने छात्रों के मांगों को मानते हुए अपना फैसला वापस ले लिया है। अब प्रारंभिक परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट में ही होगी।