दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को राउज ऐवन्यू कोर्ट ने से शुक्रवार, 18 अक्टूबर को जमानत मिल गई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनावई करते हुए कोर्ट ने कहा कि मामले में अभी ट्रायल खत्म होने आसार नजर नहीं आते है। स्पेशल जज राकेश स्याल ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और AAP नेता को जमानत दे दी।