Former PM Manmohan Singh condition critical: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व पीएम की हालत गंंभीर है। उन्हें अस्पाताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शाम के 8 बजे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। एम्स के सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत क्रिटिकल है। उन्हें मल्टीपल डॉक्टरों की टीम देख रही है।