पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद HC बार एसोसिएशन ने वकीलों से कोर्ट रूम खाली करने का अनुरोध किया है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और चंडीगढ़ पुलिस पहुंच गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट की कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है।