राजस्थान के जयपुर में वीकेआई रोड स्थित अजमेरा ऑक्सीजन प्लांट में गैस लीक हुई है। इस घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरा मच गई है। प्लांट के टैंक का वाल्व टूटने से गैस लिकेज की घटना हई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ को भी रेस्क्यू में लगाया गया है।
रेसक्यू में लगे अधिकारियों ने बताया कि आज शाम 4:08 बजे सूचना मिली कि वीकेआई रोड स्थित अजमेरा ऑक्सीजन प्लांट के टैंक का वाल्व टूटने से कार्बन डाइऑक्साइड का रिसाव हो रहा है। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर देखा तो 200 मीटर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उप नियंत्रक महोदय नागरिक सुरक्षा जयपुर के निर्देशानुसार टीम ने मुख्य वाल्व को बंद किया तथा कार्बन डाइऑक्साइड का रिसाव बंद किया गया।