Gujarat Road Accident: गुजरात के साबरकांठा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार में सवार कुछ लोग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे तभी उनकी कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 7 लोगों के मौत की खबर है जबकि एक घायल बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास एक तेज रफ्तार कार ने ‘ट्रेलर ट्रक’ को टक्कर को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग मौजूद है।
कार में सवार सात की मौत, एक घायल
हिम्मतनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में कई लोग सवार थे, जो शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रही थे। लेकिन तभी नेशनल हाइवे पर आगे जा रहे ‘ट्रेलर ट्रक’ से कार टकरा गई। पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में बनाई रील, लखनऊ लौटकर पत्नी को…सलमान के हमशक्ल आजम पर मारपीट का आरोप, जानिए पूरा माजरा