Bhupesh Baghel ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (18 जुलाई) सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के आवास पर करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में छापेमारी की। शराब घोटाला और राज्य के चर्चित महादेव सट्टा ऐप जैसे मामलों की ED जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से छापेमारी की कार्रवाई चल रही है