Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक ऐसा ‘साइको’ युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जो मास्क और चश्मा लगाकर लड़कियों को छेड़ता था। इतना ही नहीं उसे लड़कियों के अंडरवियर गाड़ी में लेकर घूमने का अलग ही शौक है।
आरोपी का नाम इजहार खान बताया जा रहा है, जो गौतम नगर में रहता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एक महीने से लड़कियों को छेड़ रहा था आरोपी
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि चजूनाभट्टी के यशोदा विहार कॉलोनी में एक शख्स युवतियों को परेशान कर रहा था। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क और चश्मा लगा लेता था। यही नहीं कोई उसकी गाड़ी की भी पहचान न कर सके, इसके लिए वह अपनी स्कूटी की नंबर प्लेट पर स्टीकर लगा लेता था।
बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स की सुंदर लड़कियां कमजोरी थीं। वह जहां सुंदर लड़कियों को देखता उनका पीछा करने लगता और फिर उन्हें छेड़ता था। पुलिस को जब लगातार ऐसी शिकायतें मिली, तो इलाके में गश्त बढ़ाई गई और उसे पकड़ने के लिए जाल भी बिछाया। शख्स जैसे ही एक लड़की के साथ छेड़खानी करने के लिए पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
डिक्की से निकले लड़कियों के अंडरगारमेंट्स
पुलिस की टीम हक्की-बक्की तब रह गई, जब आरोपी शख्स की गाड़ी की तलाश की गई। इस दौरान पुलिस को उसकी स्कूटी की डिक्की से ऐसी चीज मिली, जिसे देख होश उड़ गए। आरोपी की स्कूटी की डिक्की और उसकी जेब से महिलाओं के कई अंडरगारमेंट्स बरामद हुए।
मामले को लेकर पुलिस ने क्या कुछ बताया?
इस मामले पर थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायतें आ रही थीं कि एक युवक जो एक्टिवा से आता है। उसने मास्क पहना होता है और चश्मा पहना होगा और एक्टिवा को भी पेपर से कवर किया होता है। वह शख्स लड़कियों को छोड़कर या कुछ बोलकर निकल जाता था।
उन्होंने बताया कि उन्हें दो जगहों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थीं। एक युवती ने इसकी शिकायत डायल 100 को कॉल करके मिली। आरोपी की गिरफ्तारी तब हुई जब वह एक युवती को छूने की कोशिश कर रहा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पूछताछ में कुछ नहीं बता रहा। डॉक्टर से बात करने के बाद ही उसकी साइकोलॉजी का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि युवक के माता-पिता अच्छे परिवार से हैं और दोनों टीचर हैं।
यह भी पढ़ें: जजों की कमी से जूझ रहे लोअर कोर्ट, 11 महीने में बढ़े 9 लाख लंबित मामले; फिर भी 5000 जजों के पद खाली