Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड से ‘UA’ सर्टिफिकेट मिल गया है, जिसका मतलब है कि इसे परिवार और बच्चे साथ मिलकर देख सकेंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें अक्षय के साथ परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।