Bharti Airtel Share Price: मॉर्गन स्टैनली ने नतीजों के बाद दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल पर कहा कि Q4FY25 में कंपनी का EBITDA अनुमान से बेहतर रहा। कंपनी का इंडस टावर को छोड़कर घरेलू कारोबार बेहतर नजर आया। एयरटेल बिजनेस सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन से सपोर्ट मिला। मॉर्गन स्टैनली ने भारती एयरटेल पर इक्वल-वेट राय देकर इसका टारगेट 1870 रुपये प्रति शेयर तय किया है