भारत डायनेमिक्स के शेयर में 5 दिनों के दौरान करीब 15% और एक महीने में 27% की तेजी आई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा ₹54,000 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने से इसमें उछाल आया। हालांकि, यह अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 27% नीचे है। टेक्निकल चार्ट के अनुसार, स्टॉक ओवरबॉट जोन के करीब है। आइए जानते हैं कि निवेशकों को मुनाफा बुक करना चाहिए या ₹1,340 के ब्रेकआउट का इंतजार करना चाहिए?