कर्नाटक के कोडागु जिले के सोमवारपेट का मूल निवासी विनय WhatsApp ग्रुप “कोडागिना समासयेगलु” का एडमिन था। इस ग्रुप पर कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नन्ना के खिलाफ एक विवादित पोस्ट शेयर किया गया था। इस पोस्ट में पोन्नन्ना की एक एडिट की हुई तस्वीर थी, जिसमें उन्हें पारंपरिक कोडवा पोशाक में टॉयलेट के पास खड़े हुए दिखाया