Bengaluru Stampede : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सरकार से पूरी स्थिति की रिपोर्ट मांगी है और अगली सुनवाई की तारीख 10 जून तय की गई है। इस बीच, कांग्रेस शासित राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस आयुक्त समेत पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है