Bengaluru Stampede Update: बेंगलुरु में IPL 2025 जीतने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के जश्न मनाने के लिए लोगों के इकट्ठा होने पर मची भगदड़ के दो दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार (6 जून) को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर RCB मैनेजमेंट के निखिल सोसले और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA के सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है