West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के भांगर में रविवार (4 जनवरी) को फिर से तनाव देखा गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक गुट का नेतृत्व अरबुल इस्लाम के बेटे हकीमुल कर रहे थे। जबकि दूसरा स्थानीय TMC विधायक शौकत मुल्ला के साथ था। इस दौरान मारपीट, तीखी बहस और गाड़ियों में तोड़फोड़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई