ऑस्ट्रेलिया में इंडिया ए टीम को ज्वॉइन करेंगे. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच 7 नवंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. बल्लेबाज केएल राहुल और रिजर्व विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को इसके लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है | दोनों ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द उड़ान भरेंगे. दोनों खिलाड़ियों को पहले ऑस्ट्रेलिया इसलिए भेजा जा रहा है ताकि उन्हें 22 नवंबर से शुरू होने वाले पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में मैदान पर समय बिताने का मौका मिल सके|