बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान जल्द कर सकती है. पिछली बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फरवरी के आखिरी में अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान किया था. तब बीसीसीआई ने 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया था. इस बार अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी और हर्षित राणा को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है.