Battle of Galwa: सलमान खान की अगली फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” का 1.12 मिनट का टीजर जारी होने के बाद चीनी मीडिया में काफी आलोचना हो रही है। इस विरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को सरकारी सूत्रों ने कहा कि सिनेमा कलात्मक अभिव्यक्ति का एक माध्यम है। भारत इसे बैन नहीं करता है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है