Bareilly Violence: पुलिस ने बरेली हिंसा के मामले में 180 नामजद लोगों के खिलाफ दंगा और अन्य धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा 2,500 अज्ञात लोगों को भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है। पुलिस ने स्थानीय मौलवी तौकीर रज़ा खान समेत करीब 40 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया, जिन पर विरोध प्रदर्शन कराने का आरोप है