Bareilly: लड़की ने बार-बार समझाया कि यह सिर्फ़ एक बर्थडे पार्टी थी और इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बावजूद हंगामा कर रही भीड़ नहीं मानी। उसने बजरंग दल के सदस्यों से यह भी कहा कि वे उसके दोस्तों के धर्म में दखल न दें, क्योंकि सभी एक साथ पढ़ाई करते हैं। फिर भी किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया