Banking Reform : सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में पीएमओ में बैंकिंग रिफॉर्म पर बैठक हो सकती है। इस बैठक में 2-3 चीजों पर चर्चा हो सकती है। सबसे पहले तो सरकारी बैंकों में पूंजी जुटाने और इनमें FDI की सीमा बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। सरकारी बैंकों में FDI की सीमा 20 फीसदी से ज्यादा करने पर विचार हो सकता है। एफडीआई की ये सीमा 20 फीसदी से बढ़ा कर 49 फीसदी की जा सकती है