(खबरें अब आसान भाषा में)
Bank New Rules: 1 नवंबर से बैंक खाते में आप एक के बजाय चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे, जिनमें आप हिस्सा प्रतिशत भी निर्धारित कर सकेंगे। इससे क्लेम सेटलमेंट आसान होगा और परिवार में विवाद कम होंगे। साथ ही, नॉमिनी के लिए ईमेल और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा, जिससे बैंकिंग प्रक्रिया और पारदर्शी बन सकेगी।