Bakrid 2025 in India (Eid-ul-Adha): ईद-उल-अजहा इस बार आज यानी सात जून को मनाई जा रही है। इस त्योहार को ईद-उल-जुहा और बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामी मान्यता के अनुसार, पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान दे दिया। वहां एक पशु की कुर्बानी दी गई थी, जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है