Eid Al Adha 2025: ईद-उल-अजहा को ही बकरीद भी कहा जाता है। बकरीद को बलिदान के त्योहार के रूप में जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय के भीतर इसका बहुत महत्व है। यह इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति निष्ठा और बलिदान की याद में मनाया जाता है। ईद उल अजहा की तारीख हर साल बदलती है। भारत में बकरीद 7 जून, 2025 को मनाई जाएगी