Bahubali The Epic: SS राजामौली की बाहुबली सीरीज का स्पेशल मर्ज्ड वर्जन ‘बाहुबली: द ऐपिक’ 10 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगा, जिसमें फैंस को एक साथ लगभग 5.5 घंटे का ग्रैंड अनुभव मिलेगा। यह फिल्म रजनीकांत की ‘कुली’ और ‘वार 2’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिससे सिनेमा प्रेमियों का जश्न दोगुना हो जाएगा।