उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों में सेना का जवान, उसके माता-पिता, पत्नी और मासूम बेटी शामिल हैं। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है