Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो समुदायों की हिंसक झड़प के बाद महाराजगंज इलाका चर्चा में हैं। यही इलाका पिछले दो दिन से जल रहा है। रविवार को महासी के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस मुस्लिम इलाके से होकर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। यहीं समूहों के बीच कुछ मुद्दों पर बहस हुई। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद से यहां हालात बेहद गंभीर हैं। उससे ज्यादा यहां तेजी से बदली बायोग्राफी को लोग गंभीर बता रहे हैं।
लखनऊ से बहराइच की दूरी तकरीबन सवा सौ किलोमीटर है और ये जिला नेपाल की सीमा को भी छूता है। हिंसा के बीच लोग बता रहे हैं कि यहां का माहौल या यहां की बायोग्राफी पूरी तरह से चेंज हो चुकी है। स्थानीय लोग कहते हैं कि बहराइच के महाराजगंज कस्बे की अधिकतम आबादी मुस्लिम है। आंकड़े बताते हुए लोग कहते हैं कि यहां तकरीबन 80 प्रतिशत मुसलमान हैं।
महाराजगंज में हर घर में अवैध असलहा- स्थानीय लोग
स्थानीय लोग बताते हैं कि महाराजगंज में कथित तौर पर दूसरे समुदाय से आने वाले लोग पूरी तरह से नंबर दो का काम करते हैं। लोगों का यहां तक दावा है कि इसका एक हिस्सा सिस्टम को भी जाता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां पर हर घर में अवैध असलहा मिलता है। यही नहीं, स्थानीय लोग बताते हैं कि इस इलाके को मिनी पाकिस्तान भी कहा जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि नेपाल और पाकिस्तान के लोगों के साथ इनके संपर्क रहते हैं।
महाराजगंज हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ?
13 अक्टूबर 2024
महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के जुलूस में तेज आवाज में DJ बजाने पर दो पक्ष भिड़े।कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हुआ। पथराव में मूर्ति टूटी। फिर गोलियां चलने लगीं।गोलीबारी की घटना में रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई।मामले में 30 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।बहराइच मामले में अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम , शेयर खान, ननकाऊ और मारफ अली आरोपी समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।न्याय की मांग करते हुए रामगोपाल मिश्रा का ग्रामीण और परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया।
14 अक्टूबर 2024
अगले दिन सोमवार को रामगोपाल मिश्रा की मौत को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और शव को लेकर लोग सड़कों पर उतरे। फिर आगजनी हुई।डीजीपी यूपी ने एसपी बहराइच से फोन पर बात की और हालातों के बारे में पूरी जानकारी ली।बहराइच में बिगड़े हालातों को लेकर CM योगी ने लखनऊ में हाईलेवल मीटिंग की और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।बहराइच में बवाल के बाद 5 PAC कंपनियां और कई जिलों से अग्निशमन की गाड़ियां भेजी गईं।मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर एसटीएफ चीफ अमिताभ यश बहराइच पहुंचे हैं। गृह सचिव भी बहराइच में हैं।बहराइच के बाद श्रीवस्ती में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है।
यह भी पढे़ं: बहराइच: एसटीएफ चीफ ने दंगाइयों को दौड़ाया, ग्राउंड जीरो पर एक्शन में अमिताभ