Baghpat Laddu Festival Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार (28 जनवरी) को जैन समुदाय के ‘आदिनाथ निर्वाण लाडू महोत्सव’ के दौरान लकड़ी का मंच ढहने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु मलबे में दब गए। जानकारी के अनुसार, यह भयावह हादसा बड़ौत शहर के गांधी रोड इलाके में मानस्तंभ परिसर में हुआ। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई