Alia bhatt At BAFTA 2026: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन आलिया भट्ट ने 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2026) में लंदन के रेड कार्पेट पर धमाल मचा दिया। कस्टम गुच्ची का शिमरिंग सिल्वर सीक्विन गाउन पहनकर उन्होंने ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर का ऐसा तड़का लगाया कि पूरी दुनिया की नजरें उन पर ठहर गईं। करीना कपूर खान से लेकर फैंस तक, सबने उनके लुक की तारीफों के पुल बांध दिए। ‘नमस्कार’ कहकर स्टेज पर चमकीं आलिया ने भारतीय संस्कृति का भी डंका बजाया।