Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के कथित मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को मंगलवार (10 जून) को कनाडा में हिरासत में लिया गया। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी