Ayushman Khurana: आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दिल’ के गाने “आज ना छोड़ूंगा तुझे” का इस्तेमाल कर उन्हें एक खास ट्रिब्यूट दिया गया है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो दर्शकों को 90 के दशक की सिचुएशनल कॉमेडी की याद दिलाएगी।