Axis Bank Shares: एक्सिस बैंक के शेयरों ने शुक्रवार 18 अक्टूबर को मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में शेयर का भाव 4 फीसदी से अधिक उछलकर 1,172 रुपये पर पहुंच गया। यह तेजी बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। एक्सिस बैंक ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर 6,917.57 करोड़ रुपये रहा