उन्होंने लिखा, "हमारे करियर की सबसे इमोशनल रात 'एवेंजर्स एंडगेम' की ओपनिंग नाइट पर चुपके से सिनेमाघरों में जाना था। हम पीछे खड़े होकर हजारों अजनबियों को प्रतिक्रिया देते हुए देखते थे। उनकी हैरानी, उनकी चीयरिंग, उनके आंसू। हमें रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव हुआ। शायद हमारी आंखों से भी एक-दो आंसू गिर पड़े।"