Australian Open Badminton: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 में खिताब की कोशिश करेंगे, जबकि लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत लय पाने को संघर्षरत हैं. महिला एकल में आकर्षि कश्यप ड्रॉ में शामिल एकमात्र भारतीय हैं, लेकिन उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त और ओलंपिक चैंपियन एन से यंग के खिलाफ कठिन मुकाबले का सामना करना होगा.