Aurangzeb Row: महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को मराठों के साथ उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाता है, जिन्होंने मुगल शासक की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं का विरोध किया था। शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी को औरंगजेब के आदेश पर पकड़ कर प्रताड़ित किया गया और मार डाला गया। औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार को विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। इसके बाद कब्र हटाने के लिए जिला स्तर पर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा