AU Small Finance Bank Shares: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आज 8 अगस्त को शुरुआती कारोबार के दौरान 8% की तेज उछाल देखने को मिली। यह उछाल यह इस खबर के बाद आई कि इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से यूनिवर्सल बैंक बनने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही यह देश का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया है, जिसे RBI के नए ऑन-टैप” लाइसेंसिंग गाइडलाइंस के तहत मंजूरी मिली है