Aster DM Healthcare Share Price: एस्टर डीएम हेल्थकेयर के शेयरों में गुरुवार को 14 प्रतिशत की तूफानी तेजी देखने को मिली। यह तेजी सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के शानदार वित्तीय प्रदर्शन के बाद आई है। हॉस्टिपटल चेन चलाने वाली कंपनी ने सितंबर तिमाही में 96.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 30.79 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी