Assi Teaser Out: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की नई फिल्म ‘अस्सी’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ अटैच्ड यह टीजर ‘पिंक’ और ‘मुल्क’ का जबरदस्त मिश्रण लग रहा है। कानी कुसरुति के गैंगरेप पीड़िता के किरदार और तापसी के वकील अवतार ने दर्शकों को झकझोर दिया।