Maharashtra-Jharkhand Assembly Elections 2024 Live: मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए मिले-जुले नतीजे सामने आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है। हालांकि कुछ ने महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बढ़त दी है। अब सभी को 23 नवंबर का इंतजार है जबकि नतीजे घोषित किए जाएं। दोनों राज्यों से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ